गुठनी में विधवा ने केरोसिन उड़ेल खुद को जलाने का किया प्रयास

0
188

गुठनी (सीवान)। गुठनी बाजार की एक विधवा ने शनिवार दोपहर अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस क्रम में वह बुरी तरफ जल कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था।

आग की लपट देख पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को एम्बुलेंस में लदवाकर पीएचसी लाया गया। पीएचसी के चिकित्सक देवेंद्र रजक ने महिला स्वास्थकर्मियों से जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार करवाया तथा स्थिति को गंभीर देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

गंभीर रूप से झुलसी महिला धर्मशीला कुँवर सीवान सदर अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुठनी बाजार स्थित शिवसागर गुप्ता की भवह व स्व. जयप्रकाश गुप्ता की पत्नी धर्मशीला कुँवर ने शनिवार दोपहर अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा ली और जबतक अगल-बगल के लोग आग को बुझाते, तब तक वह काफी जल गई। घटना के समय उसके घर के कोई नहीं था। इसलिए बगलगीरों ने पुलिस को सूचना दी तथा एम्बुलेंस बुलाया। बाद में गुठनी पीएचसी धर्मशीला का पुत्र विकास पहुंचा और अपनी मां को साथ लेकर सीवान सदर अस्पताल ले गया। महिला ने आग क्यों लगाई, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

वैसे वर्षों पहले अपने पति के मरने के बाद से वह तनाव में रहने लगी थी। महिला का एकमात्र बेटा विकास है, जो बाजार में हो इलेक्ट्रॉनिक का दुकान किया है। उसकी शादी भी हो गयी है। लोगों के अनुसार वह घरेलू कलह की शिकार हो गयी थी। हालांकि कभी किसी से झगड़ा करते हुए नहीं देखा गया। ऐसे में आत्महत्या के कारणों के पीछे घरेलू कलह ही मान रहे है ग्रामीण.

- Advertisement -