अमृतसर में सम्मानित हुईं बिहार की दो विभूतियां

0
433
अमृतसर में सम्मानित हुए बिहार पुलिस एसोसिएशन के मृत्युंजय कुमार सिंह व गोल के विपिन कुमार सिंह
अमृतसर में सम्मानित हुए बिहार पुलिस एसोसिएशन के मृत्युंजय कुमार सिंह व गोल के विपिन कुमार सिंह

अमृतसर। अमृतसर में सम्मानित हुईं बिहार की दो विभूतियां। सम्मानित होने वाले बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह और गोल के विपिन कुमार सिंह हैं। पहली बार स्वर्ण मंदिर अमृतसर में 550 वर्ष होने पर शहीदों के सम्मान में शहीद भाई मनी सिंह शहीदी दिवस कार्यक्रम 24 जून को सम्पन्न हुआ। जिसमें देश से भारी संख्या में अतिथियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ेंः बिहार में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की गश्त बढ़ायी जाये

- Advertisement -

सिख समाज के सभी गुरु क्षत्रिय समाज से आते हैं। सभी ने शक्तिशाली समाज राष्ट्र निर्माण का संदेश  दिया है और कई ने जरूरत पड़ने पर अपने प्राणों की आहुति दी है। देश-समाज और मातृभूमि के लिए लाखों क्षत्रिय व सिख शहीद हुए है।

यह भी पढ़ेंः सचिन को रिकॉर्ड बनाते देख तब ज़्यादा खुशी मिली थी 

अमृतसर स्थित रुनानक देव मिशन  संस्थान के ज्ञानी अंतराष्ट्रीय कथा वाचक कर्नल सिंह ग़रीब एवं स्वर्ण मंदिर कमिटी द्वारा उक्त शहीदी दिवस कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में पूरे देश से पधारे  क्षत्रिय राजा और महत्वपूर्ण क्षत्रिय सरदारों को स्वर्ण मंदिर कमिटी द्वारा स्वर्ण मंदिर के सभागार में विश्वस्तरीय मंच पर उक्त कार्यक्रम में मोमेंटो, वस्त्र से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ेंः नौकरशाही के दलदल में फंस गया है नीतीश का परिवर्तन रथ

हमीरगढ़ रावत युग प्रदीप सिंह जी, ए॰बी॰के॰एम॰ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अजय सिंह जी, सूर्यकांत सिंह जी, बिहार से मृत्युंजय कुमार सिंह, विपिन सिंह (डायरेक्टर गोल संस्थान), क्षत्रिय कवि गजेंदर सोलंकी जी, अभिनव कुमार सिंह सहित कई रियासतों के अतिथियों को सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ेंः सईदा खान की ट्रेजिडी भरी दास्तां  सुन रूह कांप जाती है

कार्यक्रम में देश हित में बलिदान के लिए क्षत्रिय समाज एवं सिख समाज की वीरगाथा का वर्णन किया गया। साथ ही वर्तमान एवं आने वाले वक़्त में एक साथ देश, समाज की बेहतरी के लिए पुनः कार्य करने का संकल्प लिया गया। मृत्युंजय कुमार सिंह और विपिन कुमार सिंह को बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मान मिलने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भैया, प्रदेश उपाध्यक्ष बीके सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. विजय राज सिंह, डा. राणा एसपी सिंह, अक्षत सेवा सदन के डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह यूथ बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू ने खुशी जाहिए की है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बैंकों ने कर्ज बांटने में 12 साल में 10 गुना वृद्धि की

इनके अलावा क्षत्रिय संगठन के धनवंत सिंह राठौर, अभिषेक कुमार सिंह, करणी सेना के पंकज कुमार सिंह कुमार अभिषेक सिंह, शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र नीरज, भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, शिक्षाविद अनिल परमार, जदयू सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और वरिष्ठ जदयू नेता छोटू सिंह, बिहार प्रदेश कुंवर वाहिनी के राजीव कुमार सिंह समेत कई  लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ेंः रिम्स में मरीजों को निजी अस्पताल जैसी व्यवस्था का निर्देश

- Advertisement -