समस्तीपुर में सीने पर कलश रख महिला कर रही है नवरात्र की पूजा

0
586
  • पुत्र की मृतु के उपरांत भगवती से मांगी थी पुत्र की मन्नत
  • दोबारा पुत्र पैदा होने पर सीने पर कलश रख शुरू किया व्रत

समस्तीपुर (प्रमोद प्रभाकर)। रोसड़ा अनुमंडल के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित मां दुर्गा मंदिर में एक महिला के द्वारा सीने पर कलश लेकर नवरात्र की पूजा की जा रही है। महिला ने यह कठिन उपक्रम इसलिए किया है क्योंकि मां की आराधन के बाद उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। तब से वह बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मां के समक्ष अपने आप को समर्पित कर देती है।

पूछे जाने पर उस महिला ने बताया कि उसे 6 पुत्रियां और एक पुत्र हुए। किसी कारणवश  पुत्र की मौत हो गई और उसके बाद महिला ने मंदिर में आकर मां से गुहार लगाई थी कि अगर उसे एक पुत्र की प्राप्ति होगी तो वह प्रत्येक वर्ष सीने पर कलश रखकर 9 दिन खुद को समर्पित करती रहेगी। उसके बाद महिला को पुनः पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। तब से लेकर महिला हर वर्ष बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मां के समक्ष अपने आप को समर्पित कर देती है।

- Advertisement -

उक्त महिला रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी उमेश साहनी की पत्नी मौला देवी बताई गई हैं। इस संबंध में पुजारी ने बताया कि यहां मां भवानी साक्षात विराजमान हैं। सैकड़ों लोगों की मुराद पूरी हुई है और इस महिला की भी मुराद पूरी हुई तो वह हर नवरात्र मां के समक्ष पहुंच जाती है।

स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने बताया कि मां की कृपा असीम-अपार है। उनकी चौखट पर  आकर जिन लोगों ने अपनी फरियाद रखी, उन सभी की मुराद पूरी हुई है। यहां मां शेरावाली साक्षात विराजमान हैं और जब मां देने वाली हैं तो कोई क्या रोक सकता है।

साथ ही उन्होंने बताया कि महिला की मुराद पूरी होने पर वह श्रद्धा भाव के साथ मां के समक्ष पहुंची है। मां की छत्रछाया में उनके आशीर्वाद से पास-पड़ोस व क्षेत्र का चौमुखी विकास हुआ है। यह सब मां की असीम कृपा का ही असर है।

यह भी पढ़ेंः कई मर्डर केस के मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष 5 गिरफ्तार

- Advertisement -