RJD के बड़हरा के फरार विधायक सरोज यादव हाजिर हों!

0
156

आरा। इंजीनियर को जान से मारने की धमकी देने के एक मामले में फरार चल रहे बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने विधायक के केशोपुर स्थित आवास पर हाजिर होने का न सिर्फ इश्तेहार चिपका दिया है, बल्कि पुलिस के मुताबिक अगर राजद विधायक सरोज यादव सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके घर की कुर्की–जब्ती के लिए पटना हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करने की भी तैयारी हो चुकी है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता श्रीनिवास राम ने राजद विधायक पर जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौज करने और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने बड़हरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस इसी मामले अब सक्रिय हो गयी है।

- Advertisement -

विधायक के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने इस मामले में विधायक सरोज यादव के खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से वह फरार चल रहे हैं। पिछले महीने भोजपुर पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए दबिश बनायी थी, लेकिन वे बच निकले। एएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने केशोपुर में छापेमारी की थी, लेकिन विधायक पकड़ में नहीं आ सके। अब उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए इश्तेहार के जरिये चेतावली दी गयी है।

बिहार में राजनीतिज्ञों के मामले में पुलिस की नरमी का अब तक कोई उदाहरण नहीं मिलता। जिन-जिन के खिलाफ मामले सामने आये, पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ जेल गये तो कई को सजा भी मिल चुकी है। इस मामनले में नीतीश सरकार की सब जगह तारीफ होती रही है। विधायक राजवल्लभ यादव के खिलाफ एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उन्हें जेल जाना पड़ा। नीतीश सरकार ने अपने विधायकों के प्रति भी अपराध के संदर्भ में कभी कोई ढिलाई नहीं की।

- Advertisement -