लॉक डाउन पर हेमंत सोरेन बोले- छूट को लेकर आज ही फैसला

0
253
लॉक डाउन पर हेमंत सोरेन ने कहा है कि कहां क्या छूट मिलेगी, इस बारे में आज ही फैसला हो जाएगा। केंद्र सरकार ने लॉक डाउन की मियाद 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है।
लॉक डाउन पर हेमंत सोरेन ने कहा है कि कहां क्या छूट मिलेगी, इस बारे में आज ही फैसला हो जाएगा। केंद्र सरकार ने लॉक डाउन की मियाद 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है।

रांची। लॉक डाउन पर हेमंत सोरेन ने कहा है कि कहां क्या छूट मिलेगी, इस बारे में आज ही फैसला हो जाएगा। केंद्र सरकार ने लॉक डाउन की मियाद 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल शाम को ही केंद्र ने गाइड लाइन जारी की। इसलिए इस पर विमर्श नहीं हो पाया था। आज इस पर बैठक चल रही है। आज शाम तक अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि किन चीजों में छूट देनी है और कहां बंदिश लगानी है।

हेमंत ने कहा कि कोरोना को लेकर हमारी चुनौती बढ़ने वाली है। इसलिए प्रवासी लौट रहे हैं। जब हमारे सभी प्रवासी वापस आ जाएंगे तो यह चुनौती और बढ़ जाएगी। लगातार चीजें बदल रही हैं। कल तक जो इलाके ग्रीन जोन में थे, वे आज आरेंज जोन में बदल जा रहे हैं। इसीलिए सोच-समझ कर निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -

हेमंत सोरने ने प्रवासी मजदूरों के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि अब भी लगातार लोग सड़कों पर चल रहे हैं। कोई भूख से मर रहा है तो कोई हादसे में मर रहा है। यही वजह है कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहगीरों के लिए खाना उपलब्ध कराएं। उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। जो दूसरे राज्य के हैं, उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- जिला स्तर पर हो टेस्टिंग की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों के शवों को ट्रक से भेजे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा मजदूरों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है, यह हर आदमी को पता है। घर भेजना तो दूर की बात, शवों को भेजने के लिए एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने संसाधनों से हर संभव मदद कर रहे हैं और अधिकारियों को सम्मानपूर्वक सबको लाने का निर्देश भी दिया है।

सोनोती के परिवार को सुरक्षित झारखण्ड लाएं

मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्वय स्थापित कर इटावा में घायल पड़ी सोनोति सोरेन के परिवार को सुरक्षित झारखंड लाएं। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि झारखंड की प्रवासी बच्ची सोनोती सोरेन कुछ दिन पूर्व मथुरा में एक सड़क हादसे में घायल हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन द्वारा इलाज के बाद किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली। सोनोती का परिवार गुड़गांव से पैदल ही साहेबगंज के लिए  चला था। इस क्रम में NH 2 पर यह हादसा हुआ। फिलहाल सोनोती इटावा के बेकवर थाना क्षेत्र में है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया है। पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सोनोती को वापस लाने के लिए आईजी ऑपरेशन लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के संपर्क में हैं।

राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त हजारीबाग को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राशन डीलर पर जांच के बाद कार्रवाई करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि आपदा कि घड़ी में भी हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राशन डीलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः एम्स डायरेक्टर ने कोरोना पर कहा- बिना जरूरत घर से न निकलें

- Advertisement -