योगदा सत्संग आश्रम ने लाक डाउन-3 में अपने सेवा का दायरा बढ़ाया

0
268
योगदा सत्संग आश्रम ने लाक डाउन-3 में अपने सेवा कार्य का दायरा बढ़ा दिया है। है। तीसरे चरण में पुलिसकर्मियों की भी आश्रम ने मदद की।
योगदा सत्संग आश्रम ने लाक डाउन-3 में अपने सेवा कार्य का दायरा बढ़ा दिया है। है। तीसरे चरण में पुलिसकर्मियों की भी आश्रम ने मदद की।

रांची। योगदा सत्संग आश्रम ने लाक डाउन-3 में अपने सेवा कार्य का दायरा बढ़ा दिया है। है। तीसरे चरण में पुलिसकर्मियों की भी आश्रम ने मदद की। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लाक डाउन के आरंभिक दिनों से ही आश्रम जरूरतमंदों को राहत सामग्री देने और मार्गदर्शन का काम कर रहा है। योगदा सत्संग आश्रम तीसरे चरण में अपना दायरा बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों की भी मदद में शामिल हो गया है।

भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही चुटिया थाना पुलिस का सेवा भाव देखकर आश्रम की ओर से उसकी मदद के लिए तीन हजार किलो टमाटर, एक हजार किलो बैंगन और दो सौ किलो अन्य सब्जियां भेंट की गईं। आश्रम सूत्रों ने बताया कि इस बीच पिछले तीन दिनों में डोरंडा इलाके की इंदिरा और निर्मला कालोनी के अलावा धुर्वा तथा करमटोली क्षेत्र में चार सौ दिहाड़ी मजदूरों और बेरोजगारों के परिवारों को खाद्य सामग्री और दैनंदिन उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी गईं।

- Advertisement -

उधर आश्रम के सेवक रांची तथा हटिया रेलवे स्टेशन के निकट 50 लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं। इस प्रकार लाक डाउन-1 से लेकर अब तक योगदा शाखा मठ रांची द्वारा गरीबों और बेरोजगारों को 17 हजार किलो सूखा खाद्यान्न, 500 किलो आटा, 15 हजार किलो सब्जियां, दो हजार लीटर सरसों तेल, डेढ़ हजार किलो नमक और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करायी जा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के रंग-ढंग से और भी परेशानियां कर रहीं इंतजार

आश्रम के एक संन्यासी ने कहा कि योगदा सत्संग सोसाइटी के संस्थापक परमहंस श्री योगानंद के विचारों को कोरोना संकट के समय मूर्त रूप दिया जा रहा है। परमहंस योगानंद ने कहा था कि जरूरतमंद इंसान का हमेशा वैसे ही ख्याल रखें, जैसे अपना और अपने परिवार का रखते हैं। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर या बीमार लोगों को उबारने से स्वयं महसूस होगा कि आप सही दिशा में जा रहे हैं और परमपिता आपका मार्गदर्शन कर रहे हैं। आश्रम ने कोरोना संकट के दौरान जरूरतमंदों की मदद के इच्छुक महानुभावों से अपील की है कि वे  https://yssofindia.org/donate.php पते पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के औरंगाबाद की घटना और रवि, रणवीर व जमलो की याद

- Advertisement -