सुशील मोदी का दावा- एनडीए उपचुनाव में सभी सीटों पर जीतेगा

0
95
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। सुशील कुमार मोदी का दावा है कि बिहार के उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा। लोकसभा की एक और विधानसभा की 5 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। श्री मोदी 15, 16 व 17 अक्तूबर को उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशियो के पक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो व चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए के सभी घटक दल पूरी तरह से एकजुट हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जी जान लगा कर सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को बेलहर और नाथनगर व 16 को सिमरी बख्तियारपुर में चुनावी सभा, रोड शो, कार्यकर्ताओं की बैठक व जनसम्पर्क आदि करेंगे। 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त रूप से दरौंदा, किशनगंज विधानसभा व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल और एनडीए के अन्य नेता सभी छह क्षेत्रों का दौरा व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। डा. जायसवाल अब तक समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ ही सिमरी बख्तियारपुर, किशनगंज व दरौंदा विधानसभा क्षेत्रों को दौरा कर पार्टी नेताओं व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। अगले तीन दिन में बेलहर व नाथनगर विधान सभा क्षेत्रों में उनका दौरा होगा। भाजपा, जदयू और लोजपा के सभी मंत्री, विधायक व पदाधिकारी एक दूसरे के चुनाव क्षेत्रों का सघन दौरा कर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हुए हैं।

उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है। बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए और सरकार के विकास कार्यों के साथ है। जनता विपक्ष के किसी बहकावे में आकर भ्रमित होने वाली नहीं है।

बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राकेश सिन्हा ने दिये एक लाख 

राज्यसभा के मनोनीत सदस्य व दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र के प्राध्यापक  बिहार के बेगूसराय निवासी डा. राकेश कुमार सिन्हा ने अपने एक माह के वेतन का एक लाख रुपये का चेक बिहार के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा। इस मौके पर उनके साथ दीघा के भाजपा विधायक डा. संजीव चैरसिया भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः महात्मा गांधी ने हर कालखंड में तानाशाही को चुनौती दी

यह भी पढ़ेंः तेरह वर्ष की उम्र में हुआ था गांधी जी और कस्तूरबा का विवाह

यह भी पढ़ेंः महात्मा गांधी के जितने प्रशंसक हैं, उससे कम आलोचक भी नहीं

- Advertisement -