सहरसा में ठनका गिरने से महिला मरी, दो की हालत नाजुक

0
174

सहरसा। जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बुधवार की दोपहर ठनका गिरने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और दो अन्य महिलाएं घायल हो गयीं। एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मानती देवी अपने खेत में दो महिलाओं के साथ मूंग तोड़ने गई थीं। उसी वक़्त आसमानी कहर ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। उसी दौरान 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए  सहरसा सादर अस्पताल में पहुंचाया है। इनमें एक घायल महिला सोनी देवी की हालत गंभीर देखते हुए दरभंगा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ठनका गिरने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठनका गिरने से ग्रामीण लोगों में हलचल मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिलाओं को सहरसा सादर अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

राज्य में अब तक ठनका की चपेट में आने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल सरकार ने ठनका की घटनाओं को संज्ञान में लिया था और इसके समाधान की दिशा में कुछ करने की योजना थी। इस साल तो सरकार की सुगबुगाहट तक नहीं दिख रही। अलबत्ता सरकार ठनका से होने वाली मौतों के लिए मुआवजा अवश्य देती है।

 

- Advertisement -