रोहतासः आपसी झगड़े में भाई ने की भाई की गला दबाकर  की हत्या

0
128
बिहार
बिहार

सासाराम। थाना क्षेत्र के उचैला गांव में बीती शाम दो सहोदर भाइयों  की आपसी झड़प में  एक भाई ने दूसरे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। बताते चलें कि बकाया रुपये को लेकर दो सगे भाइयों में झड़प हो गई, जिसमें एक भाई जदुनी राम ने अपने बड़े भाई नथुनी राम (उम्र 55 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः रोहतासः नीयत खोट थी, इसलिए पीट-पीट कर लोगों ने मार डाला

- Advertisement -

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जदुनी राम को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं नथुनी राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया। मृतक की पत्नी लालमुनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।  मृतक नथुनी राम सात बच्चों के पिता थे,  जिनमें पाँच लड़के- राजेंद्र, संदीप, अमरजीत, रंजीत, आलोक और दो लड़कियाँ- रीता व प्रतिमा हैं।  परिवार के जीवकोपार्जन  का मुख्य आधार नथुनी राम ही थे, जो खेतीबारी कर के अपने परिवार का गुजर बसर करते  थे।

बाढ़ को ले जिला प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

रिहम्मडम बांध से छह से सात सौ क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर सोन तटीय गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीएम  पंकज दीक्षित ने सभी  संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को  सक्रिय बने रहने का सख्त आदेश दिया है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए सोन नदी  के किनारे बसे इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। डीएम ने आम लोगों से बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर चले जाने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को देने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि रिहम्मडम से छह से सात सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस स्थिति में हर संबंधित पदाधिकारी व कर्मी को भी पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -