मोतिहारी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए उसके कार्यकर्ता रीढ़ होते हैं। उनके द्वारा ही हर काम को बेहतर किया जा सकता है। उन्हीं की बदौलत 2019 में भी भाजपा केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी। वे रविवार को नगर भवन के प्रशाल में भाजपा मोतिहारी के शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा मंडल अध्यक्ष के महामंत्रियों द्वारा आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि देश की मोदी सरकार आम जनता एवं गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उसे धरातल तक उतारना सबकी नैतिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं निष्ठा के बल पर ही 2014 के चुनाव में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी। फिर 2019 में भी इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र में मोदी सरकार बनेगी और देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से ऊपर उठकर अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। वहीं मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार हर बूथ पर मोटरसाईकल एवम व्हाट्सएप धारकों की सूची बनाने, 30 नए सदस्य, बूथ का वर्गीकरण करने एवं पुराने सदस्यों से मिलने-जुलने की अनुमति दी है, जिस पर हर एक को खरा उतरना होगा।
यह भी पढ़ेंः
मोदी के नेतृत्व में तीव्र गति से विकसित हो रहा है भारत: राजीव रंजन
मुजफ्फरपुर की घटना पर नीतीश ने चुप्पी तोड़ी, कहा- काफी आहत हूं
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सबसे मजबूत संगठन वाली पार्टी है और उनकी नीति राष्ट्रवाद से ओतप्रोत है। मौके पर राज्य के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव, विधानपार्षद बब्लू गुप्ता, अखिलेश कुमार सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, अनिल कुमार मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, अनिरुद्ध सहनी, अनिल राय, मार्तंड नारायण सिंह, डॉ लालबाबू प्रसाद, पुतुल पाठक, चूमन् यादव, वसन्त मिश्र, प्रकाश अस्थाना, संजीव सिंह, रविभूषण श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://www.sarthaksamay.com/wp-content/uploads/2018/10/jyotish-ad-desktop.jpeg)