बिहार सर्किल में Jio का जलवा, नवंबर में जुड़े 9 लाख ग्राहक

0
238
रिलायंस जियो ने नया वर्क फ्रॉम होम प्लान लांच किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान के तहत 999 रुपए में 84 दिनों तक प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलेगा।
रिलायंस जियो ने नया वर्क फ्रॉम होम प्लान लांच किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान के तहत 999 रुपए में 84 दिनों तक प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलेगा।

रांची। बिहार सर्किल में रिलायंस Jio का जलवा बरकरार है। नवंबर 2019 में तकरीबन 9 लाख नये ग्राहक इसके साथ जुड़े। सबसे अधिक ग्राहक झारखंड में जुड़े हैं। ट्राई की हालिया रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस Jio सीएमएस यानी कन्जयूमर मार्केट शेयर के लिहाज से देशभर में नंबर वन का खिताब हासिल कर चुकी है।

Jio ने नबम्बर 2019 में बिहार-झरखंड में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की है। Jio ने 30 नबम्बर 2019 तक 8,78,379 नए ग्रहकों को अपने साथ जोड़ा। बिहार सर्किल में Jio का कन्जयूमर मार्केट शेयर बढ़कर 33 फीसदी हो गया है। अक्टूबर 2019 में Jio के पास 2,70,02003 ग्राहक थे, जो अगले एक महीने में बढ़कर 2,78,80,382 तक पहुंच गया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः CAA , NRC और NPR जेडीयू के एजेंडे में शामिल नहीं होंगे !

इस दौरान प्रतिस्पर्धी एयरटेल को भी 1,04,349 नए ग्राहक मिले। अक्टूबर 2019 में बिहार-झारखण्ड में एयरटेल के 3,57,11,415 ग्राहक थे, जो नबम्बर में बढ़कर 3,58,15,764 हो गये। बढ़ोत्तरी के साथ एयरटेल का मार्केट शेयर 42 फीसदी है।

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का कल दोपहर होगा विस्तार

ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिस्पर्धी वोडा-आइडिया को नवंबर 2019 में 21,95043 ग्राहकों को खोना पड़ा। अक्टूबर में बिहार-झरखंड में वोडा-आइडिया के पास 1,81,11,434 ग्राहक थे, जो नवंबर में घटकर 1,59,16,391 रह गये थे। बिहार सर्किल में वोडा-आइडिया का कन्जयूमर मार्केट शेयर खिसककर 19 फीसदी आ पहुँचा है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड फर्जीवाड़े का केंद्र बन गया है, सक्रिय हैं फ्राड

नबम्बर 2019 में पब्लिक सेक्टर की BSNL ने भी 1,04,701 नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की। अक्टूबर 2019 में बिहार-झरखंड में BSNL के पास 50,35,542 ग्राहक थे जो  नबम्बर में बढ़कर 51,40,243 हो गये है। बिहार सर्किल में BSNL का कन्जयूमर मार्केट शेयर 06 फीसदी पर आ पहुँचा है। रिलायंस Jio ने बिहार-झारखंड में सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। Jio ने अपनी सेवाओं के जरिए सबसे ज्यादा ग्रोथ की धमाकेदार कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ेंः 5.50 लाख नए ग्राहकों के साथ बिहार टेल्कम सर्किल में Jio का जलवा

- Advertisement -