बंगाल में किसान मोर्चा के प्रभारी बने बिहार के रवींद्र रंजन

0
181
पटना। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभार की कमान रवींद्र रंजन को सौंपा है। प्रदेश प्रभारी का प्रभार भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय  वीरेंद्र सिंह मस्त ने दिया गया है। इससे पहले श्री रंजन पांडुचेरी के प्रभारी थे। रवींद्र रंजन को बंगाल का प्रभारी बनाये जाने के बाद वीरेंद्र सिंह मस्त का कहना है कि इससे बंगाल में किसानों के बीच पार्टी और मजबूत होगी। श्री रंजन का किसानों के बीच काम करने का लंबा अनुभव है जिसका फायदा हमें बंगाल में मिलेगा। वहीं श्री रंजन ने बंगाल का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने के बाद भाजपा के रष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के किसान  मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त को ध्यानवाद देते हुवे कहा है कि पार्टी ने जिन उम्मीदों के साथ बंगाल का उन्हें प्रभारी बनाया है उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पार्टी के साथ किसानों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता में होगा। संगठन को पहले के मुकाबले और सशक्त बनाया जाएगा।
माना जा रहा है कि पांडुचेरी के प्रदेश प्रभारी के तौर पर श्री रंजन ने उल्लेखनीय कार्य किया और उसी के मध्यनजर उन्हें बंगाल का भी प्रभारी बना दिया गया है।  रवींद्र रंजन मूलतः बिहार के बिहार के रहने वाले हैं। बिहार में खांटी किसानों के बीच इनकी मजबूत पकड़ है। ये पहले बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी थे। बंगाल के चुनावी तैयारी के मध्यनजर महत्वपूर्ण है।
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल को लेकर बेहद मुस्तैद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभाओं में उमडे जनसैलाब के बाद बंगाल में भाजपा को उम्मीद के पर लग गए हैं। सिर्फ प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय ही नहीं वरन पूरी पार्टी बंगाल में ताकत झोकने के मूड़ में है। इसके लिए  पार्टी  संगठनों के  तमाम नट-बोल्ट कसने का काम पर जोर दे रही है।  रविन्द्र रंजन को  भाजपा  किसान मोर्चा के बंगाल प्रदेश प्रभारी बनाया जाना उसी  कड़ी का हिस्सा है। बंगाल की राजनीति में किसानों का बड़ा हस्तक्षेप है।
श्री रंजन को बंगाल का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर बिहार भाजपा ने भी खुशी जताई है। प्रवक्ता व पूर्व विधायक  प्रेम रंजन पटेल , बिहार भाजपा के अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर के साथ पार्टी के कई वरीय नेताओं ने बधाई दिया है।
- Advertisement -