![](https://www.sarthaksamay.com/wp-content/uploads/2018/07/IMG-20180715-WA0019-300x225.jpg)
इंजीनियर की मां के बयान पर अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पश्चिमी इलाके से इंजीनियर दुर्गाचरण को उनकी दुल्हन के साथ बरामद कर लिया गया।
वीकली ऑफ के दौरान गया था ननिहालः इंजीनियर की मानें तो वह वीकली छुट्टी के दौरान अपनी नानी के घर जंदाहा जा रहे थे, तभी उन्हें अगवा कर लिया गया और उनकी शादी करा दी गई। उन्होंने शादी से इंकार किया तो उनके साथ मारपीट की गयी। यह आरोप इंजीनियर ने आरोप लगाया है। इधर लड़की ने शादी के नाम पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामला पेंचीदा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
डीआरएम कार्यालय में आग लगने से भगदड़ः रेल मंडल मुख्यालय स्थित डीआरएम कार्यालय में आग लगने से फोन
की सूचना पर कर्मियो के बीच भगदड़ मच गयी। आग की खबर को अधिकारियों ने छुपाने की कोशिश की, लेकिन आग लगने की बात आग की तरह चारो तरफ फैल गयी। रविवार की सुबह आग लगने की खबर की जानकारी अधिकारियों को मिली। डीआरएम की गोपनीय शाखा में आग लगने की बात बतायी गई है। घटना से कंप्यूटर, पंखा, फाइल आदि जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद धुंआ देख लोगों ने हल्ला किया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, अन्यथा आग पूरी बिल्डिंग में फैल सकती थी। आग की खबर को अधिकारियों छुपाने की कोशिश की, लेकिन आग लगने बात आग की तरह चारो तरफ फैल गयी और मामला सार्वजनिक हो गया।
![](https://www.sarthaksamay.com/wp-content/uploads/2018/07/IMG-20180715-WA0020-300x228.jpg)
- Advertisement -![](https://www.sarthaksamay.com/wp-content/uploads/2018/10/jyotish-ad-desktop.jpeg)
![](https://www.sarthaksamay.com/wp-content/uploads/2018/10/jyotish-ad-desktop.jpeg)