तेजस्वी का ट्वीट वार, सुमो को कहा सृजन घोटाले का संरक्षक

0
219
तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव

पटना।  प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उप मुखेयमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने लगातार तीन ट्वीट कर सृजन घोटाले को लेकर सुशील मोदी पर हमला बोला।

तेजस्वी ने पहले ट्वीट में सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी और उनकी भतीजी उर्वशी मोदी पर सृजन घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि रेखा मोदी और उर्वशी मोदी ने करोड़ो रुपये सृजन घोटाले से कमाये हैं। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2500 करोड़ के सृजन घोटाले में दोनों की सहभागिता है। तेजस्वी ने सीबीआई को भी भी नहीं छोड़ा। उसे लपेटे में लेते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि सारे दस्तावेज होने के बाद भी सीबीआई नीतीश कुमार और सुशील मोदी का नाम क्यों नहीं ले रही और क्यों नहीं इन दोनों से सवाल किया जा रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कई साल तक सृजन घोटाले में 2500 करोड़ रुपये की लूट डिप्टी सीएम और वित मंत्री सुशील मोदी की की देखरेख में होती रही। इसकी जानकारी नीतीश कुमार को भी थी। उन्होंने इस ट्वीट में कागजात भी अटैच किये हैं। उन्होंने  पूछा है कि आईबीआई और वित्त मंत्रालय की शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

तेजस्वी ने तीसरे ट्वीट में सीधे नीतीश कुमार पर आरोप मढ़ा है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को सृजन घोटाले की की जानकारी थी। उनका कहना है कि मेरे पास इसके सबूत भी हैं। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर यह भी आरोप लगाया है कि सब कुछ जानकारी होने के बाद नीतीश कुमार ने इस घोटाले पर कोई संज्ञान नहीं लिया। बताते चलें कि सुशील मोदी ने बुधवार को तेजस्वी यादव पर लोहे के कारोबार के गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों पर अगर कार्रवाई हो तो तेजस्वी की विधानसभा की सदस्यता भी जा सकती है। तेजस्वी के इस हमले को राजनीतिक जानकार उसी का जवाब मान रहे हैं।

 

 

 

 

- Advertisement -