डोरीगंज के टिकुलिया टोला में दीवार गिरने से एक की मौत

0
170

डोरीगंज (SARAN)।  डोरीगंज थाना क्षेत्र के टिकुलिया टोला गाँव में एक नवनिर्मित दीवार गिरने से एक व्यक्ति की दबकर मृत्यु हो गयी। घटना शनिवार सुबह सात बजे की है। टिकुलिया टोला गाँव निवासी 45 साल के देवलाल साह अपने नवनिर्मित मकान, जिसमें एक दिन पहले ही दीवार की जोड़ाई हुई थी, उसका भाड़ा (जिस पर चढ़कर जोडा़ई की जाती है) खोल रहे थे कि अचानक दीवार गिर गई। जिसमें वे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजन एवं आसपास के लोग इलाज के लिए उन्हें डोरीगंज ले गए, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु से परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

- Advertisement -

मृतक देवलाल साह के तीन पुत्र एवं तीन पुत्री हैं। तीनों पुत्र नाबालिग हैं। वहीं एक पुत्री की शादी करनी अभी बाकी है। गांव-घर के लोगों का कहना है कि उन्हीं की कमाई से घर चलता था। अब घर वालों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ेंः

शराब पकड़ने गयी पुलिस की गोली से मुखिया के भतीजे की मौत

शराब पकड़ने गयी पुलिस की गोली से मुखिया के भतीजे की मौत

 

- Advertisement -