जय जवान-जय किसान के मूलमंत्र पर चल रही है केंद्र सरकार: राजीव रंजन

0
411

पटना। देश के जवानों और किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने कहा, “ भारत जैसे देश को आगे बढ़ाने में जवानों और किसानों की अप्रतिम भूमिका को ध्यान में रख कर ही कभी पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था, लेकिन बाद की सरकारों ने इस विषय पर कुछ ठोस करने की जहमत नही उठायी। समय बदला और केंद्र में प्रधानमन्त्री जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आयी, जिसने इन चार वर्षों में सैनिकों और किसानों दोनों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले किए।

जवानों के हित में ठोस कदम उठाते हुए केंद्र ने कई दशकों से जारी उनकी ‘वन रैंक-वन पेंशन’ की मांग को मंजूरी दे दी। उनके जान-माल की हिफ़ाजत के लिए लाखों बुलेटप्रुफ जैकटों की खरीद की गयी। सेना को सशक्त बनाने के लिए इस सरकार ने बैलेस्टिक मिसाइलों से युक्त किया है तथा अत्याधुनिक असाल्ट राइफलों की खरीद की प्रक्रिया अभी जारी है। यह वर्तमान सरकार ही है, जिसके राज में सेना को जरूरत के हिसाब से हर तरह की कारवाई करने की खुली छूट दे दी गयी, जिसके कारण सेना के मनोबल में वृद्धि हुई और देश ने पहली बार अमेरिका और इजराइल की तर्ज पर भारतीय सेना को दुश्मन के घर में घुसा कर मारते देखा।

- Advertisement -

सरकार के इन्ही कार्यों के फलस्वरूप आज भारत की गिनती दुनिया की चौथी सैन्य महाशक्ति के तौर पर होने लगी है। इसी तरह सरकार ने देश के अन्नदाताओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए उनकी आय 2022 तक दुगुनी करने का संकल्प लिया है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। अपने इस संकल्प के तहत सरकार ने किसानों को मिलने वाली एमएसपी को बढ़ा दिया। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार उसकी 100% नीम कोटिंग की गयी, जिससे हर कालाबाजारी से साल होने वाली इसकी किल्लत साफ़ समाप्त हो गयी।

किसानों को मिलने वाली फसल बीमा योजना में भी अहम सुधारकिए गए हैं, जिससे आज किसानों को फसल क्षति के मामले में आसानी से मुआवजा मिल रहा है। आज सरकार किसानों को पशुपालन तथा मछलीपालन जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा उनके हित में आज बीज से बाजार तक फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में उनकी आय बढ़नी तय मानी जा रही है।   

यह भी पढ़ेंः

किसानों को सशक्त बना रही है केंद्र की भाजपा सरकार: राजीव  

अल्पसंख्यक महिलाओं के हित लिए प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार: भाजपा

भाजपा का दावा, केंद्र सरकार के प्रयत्नों से गरीबों का जीवन हुआ रौशन  

- Advertisement -