कांग्रेस कश्मीर पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है : राजीव रंजन

0
114
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

पटना। कांग्रेस कश्मीर पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने इसके लिए कांग्रेस को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कांग्रेस पर करार हमला करते हुए कहा कि धारा 370 समाप्त करने के केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर जहां पूरा देश जश्न मना रहा है, वहीँ कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों एक ही सुर में छाती पीट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक बयान को देखें तो उन्होंने इसे काला दिन बताया, वहीं कांग्रेस के नेता भी इसे काला दिन बता रहे हैं। इसी तरह जैसे पाकिस्तान कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा नही मानता, उसी तरह अब कांग्रेस की निगाह में भी कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा नही रहा। संसद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने इसे सोनिया-राहुल की मौजूदगी में स्वीकार किया है।

- Advertisement -

पाकिस्तानी न्यूज चैनल डिबेट में कांग्रेस के नेताओं के इस तरह के बयान लगातार छाए हुए हैं, जिनके आधार पर पाकिस्तान भारत पर जुबानी हमले कर रहा है। कांग्रेस बताए कि इसका क्या मतलब समझा जाए? लोग जानते हैं कि कांग्रेस के पास पाकिस्तानपरस्त नेताओं की पूरी फौज है। मणिशंकर अय्यर तो मोदी सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान में जाकर मदद भी मांग चुके हैं और अब पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी उसी तर्ज पर बयान दे रही है।

कांग्रेस बताए कि क्या कश्मीर मसले पर उसकी पाकिस्तान से कोई साठ-गांठ है? कांग्रेस यह जान ले कि कश्मीर का मुद्दा देश के लिए  भावनात्मक है। कश्मीर हमारे लिए ‘भूमि मात्र’ नहीं, बल्कि  ‘मातृभूमि’ है। अभी तक स्थिति यह थी कि कोई कश्मीरी लड़की किसी दूसरे राज्य के भारतीय से शादी करे तो उस लड़की की कश्मीर की नागरिकता खत्म हो जाती थी, लेकिन अगर वही शादी पाकिस्तान के लड़के से हो, तो पाकिस्तानी लड़के को कश्मीर की नागरिकता मिल जाती थी।

यह भी पढ़ेंः विकास के मामले में कांग्रेस से मीलों आगे है भाजपा: राजीव रंजन

कांग्रेस बताए कि क्या पाकिस्तानियों की यह सुविधा खत्म होने के कारण ही उसके नेता तकलीफ में हैं? लोग जानते हैं कि कश्मीर समस्या और 370 दोनों ही कांग्रेस की देन है, जिससे सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान के आतंकियों को हुआ था और आज जब इस ऐतिहासिक भूल को सुधारा जा रहा है तो सबसे ज्यादा गम में पाकिस्तान और कांग्रेस ही हैं। जिस तरह से इस मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान आपसी एकजुटता दिखा रहे हैं, उससे कई सवाल खड़े हो जाते हैं। सरकार को इस बात की जाँच करानी चाहिए कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच कहीं कोई खिचड़ी तो नही पक रही।

यह भी पढ़ेंः सेना के पराक्रम पर भी राजनीति करती है कांग्रेस: राजीव रंजन

- Advertisement -