अब खुद अपनी तकदीर सवारेंगी बिहार की महिलाएं

0
362
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से तरवारा प्रखंड स्थित चांडी बाजार के अर्जुन फाउंडेशन प्रशिक्षण केंद्र में ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से तरवारा प्रखंड स्थित चांडी बाजार के अर्जुन फाउंडेशन प्रशिक्षण केंद्र में ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स का शुभारंभ
  • ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
  • राज्य सरकार के सात निश्चय योजना से कोर्स का शुभारंभ
  • अब बिना पैसे के ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण पाएंगी महिलाएं

तरवारा (सीवान)। अब खुद अपनी तकदीर संवारेंगी बिहार की महिलाएं। महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स शुरू की है। तरवारा में इसका शुभारंभ। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से तरवारा प्रखंड स्थित चांडी बाजार के अर्जुन फाउंडेशन प्रशिक्षण केंद्र में ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स का शुभारंभ हुनर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने किया। साथ ही हुनर-5 प्रभारी पदाधिकारी श्री के.एन. झा, श्री संजीव सुमन, प्रबन्धक BBOSE की गरिमामयी उपस्थिति ने सबके अंदर उत्साह भर दिया।

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में और 8 रत्न शामिल हुए

- Advertisement -

इस अवसर पर पटना एम्स के डॉक्टर अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। महिला सशक्तीकरण को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित यह कोर्स युवतियों एवं महिलाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क है। इस कोर्स को पूरा कर युवतियां और महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं। इससे उन्हें खुद तो रोजगार मिलेगा ही, साथ ही साथ वे अन्य महिलाओं को रोजगार देकर अपने तथा अन्य महिलाओं के परिवारों के लिए सारथी भी बन सकेंगी। इससे उनके परिवार की भी माली हालत में सुधार होगा। मंच का संचालन शशिकांत कुमार ने किया।

यह भी पढ़ेंः भविष्य में कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का कोई प्रश्न नहीं

मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना के कुशल युवा प्रोग्राम के तहत (डोमेन स्कील) ब्यूटी एंड वेलनेस, ब्यूटी थेरेपिस्ट जैसे व्यावसायिक कोर्स का शुभारंभ राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किया है और इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। चांडी जैसे सुदूर देहात में इस तरह के व्यावसायिक कोर्स शुरू होने से युवतियों और महिलाओं में काफी खुशी देखी गई।

यह भी पढ़ेंः कभी नीतीश ने कहा था- जहर खा लूंगा, भाजपा संग नहीं जाऊंगा

इस अवसर पर महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में केंद्र के निदेशक अर्जुन कुमार साह और बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के अधिकारी केएन झा, राजेश कुमार और संजीव सुमन ने विस्तार से जानकारी दी। इन अधिकारियों ने कहा कि जहां बड़े शहरों में मोटी फीस देकर लड़कियां इस कोर्स में प्रशिक्षण लेती हैं, वहीं गांव की लड़कियों के लिए चांडी बाजार का यह प्रशिक्षण केंद्र पूरी तरह निःशुल्क है।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

महिलाओं को इस तरह का कोर्स पूरा कराकर सरकार उन्हें सबला बनाना चाह रही है, ताकि हर एक हाथ को काम मिल सके। इस अवसर पर एम्स पटना से आये आघात एवं आपात विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के प्रति गंभीर है। महिला सशक्तीरण सरकार की प्राथमिकता  है। जिला शिक्षा अधीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अर्जुन फाउंडेशन देहात के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः BJP ने कस दी नीतीश की नकेल, आगे-आगे देखिए होता है क्या  

इस अवसर डीपीओ दिलीप कुमार पंचायत की मुखिया सोनी देवी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।  मौके पर संस्था के सदस्य प्रवीण कुमार, सत्येंद्र कुमार, नीतेश कुमार, अल्का, निशा, फरजाना, युसूफ अहमद समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः महिला सशक्तीकरण की अनूठी पहल, 11वीं में लड़कियों का फ्री एडमिशन

- Advertisement -