पहले रेप किया, फिर मार कर बोरे में बंद कर फेंक दिया

0
450
इस्लामी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार (20 जून 2022) से आपातकाल का ऐलान हो गया है।

घण्टों सड़क जामस्वान दस्ते के सहयोग से अपराधियों को पता लगाने में जुटे एसपी 

नवादा (बिहार)। नवादा जिले के नारदीगंज थाने के तिलक चक गांव की 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्मियों ने पहले बलात्कार किया और पहचान लिये जाने के भय से उसकी हत्या कर दी। हत्या कर लाश को बोरे में बंद कर बधार में फेंक दिया। इस घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित नागरिकों ने गुरुवार को एनएच   82 को नारदीगंज के निकट जाम कर घंटों यातायात बाधित कर दिया। बिहार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की यह पहली सनसनीखेज घटना नहीं है। इसके पहले लड़कियों से दुष्कर्म का मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड देश-दुनिया में काफी चर्चित रहा है। मामले के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर इसी मामले में जेल में बंद है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिप्रसाद एस स्वान दस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों को  जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने सड़क जाम खत्म किया। मृतका के पिता ने बताया कि 8 जनवरी की शाम 6:00 बजे उनकी पुत्री घर से बाहर खेलने निकली थी। तब से वह घर लौट कर नहीं आई। परिजनों के साथ उसकी तलाश जारी चल ही रही थी कि गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में बोरे में उसकी लाश को पड़ा देखा। बोरा खोलने पर मालूम हुआ कि यह वही बच्ची है, जो लापता था।

- Advertisement -

बालिका के नाजुक अंग से रक्त स्राव हो रहा था। इससे इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद सारे तथ्य सामने आएंगे।  अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पहले लूटा, फिर मार दी 2 लोगों को गोली, एक की हो गयी मौत

बिहार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की यह पहली सनसनीखेज घटना नहीं है। इसके पहले लड़कियों से दुष्कर्म का मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड देश-दुनिया में काफी चर्चित रहा है। मामले के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर इसी मामले में जेल में बंद है। उस घटना में समाज कल्याण मंत्री और उनके पति भी लपेटे में आये थे। फिलहाल दोनों आर्म्स ऐक्ट के मामले में जेल में बंद है। मंजू वर्मा को कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद सरेंडर करना पड़ा था। उनको मंत्री पद भी गंवाना पड़ा था।

यह भी पढ़ेंः छेड़खानी से तंग हो छात्रा ने की आत्महत्या, मिस्ड काल से खुला राज

- Advertisement -