बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रिम्स में भर्ती

0
144
बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबीयत आज अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत भी अस्पताल पहुंचे।
बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबीयत आज अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत भी अस्पताल पहुंचे।

रांची। बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबीयत आज अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत भी अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार उन्हें हर्ट अटैक आया था। ब्लाकेज को देखते हुए तत्काल एंजियोप्लास्टी करायी गयी। उनके बीमार होने की सूचना पाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से उनका हाल जाना।

दीपक प्रकाश राज्यसभा के होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी भी घोषित किये गये हैं। तबीयत बिगड़ते ही उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सीवियर हार्ट अटैक के रूप में बीमारी की पहचान की। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया। रिम्स निदेशक ने जानकारी दी की उनकी स्थिति नाजुक है। हालांकि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने स्टेंट लगाया और एंजियोप्लास्टी की। उन्हें आव्जर्वेशन में रखा गया है।

- Advertisement -

दीपक प्रकाश के बीमार होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुंडा दिल्ली से लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने रिम्स के डॉक्टरों द्वारा अविलंब इलाज करने के लिए उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स)  के  सुपर स्पेशियलिटी विंग पहुंचकर वहां भर्ती भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की  कामना कीl मुख्यमंत्री ने रिम्स के निदेशक डॉ  डीके सिंह और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उनके इलाज से संबंधित जानकारी लीl  इस  मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना  गुप्ता  और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वादा- प्रवासियों को हर हाल में लाएंगे

यह भी पढ़ेंः कोटा से लौटे स्टुडेंट्स, हेमंत सोरेन ने कहा- सबको सकुशल लाएंगे

यह भी पढ़ेंः कोरोना काल में किसिम किसिम के विधायक, महापौर और पार्षद !

यह भी पढ़ेंः लाक डाउन के मद्देनजर उद्योग-व्यापार जगत को GST में बड़ी राहत

- Advertisement -