बंगाल, केरल और राजस्थान की जनता के आंसू पोंछने कब जाएंगी प्रियंका

0
160
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

पटना। बंगाल, केरल और राजस्थान की जनता के आंसू पोंछने कब जाएंगी प्रियंका वाड्रा। यह सवाल पूछा है भाजपा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह पर्व विधायक राजीव रंजन ने। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने उन्हें मौसमी नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कल सोनभद्र की घटना के बाद साबित कर दिया है कि उनके राज में भी कांग्रेस में कोई परिवर्तन नही आने वाला।

बेतिया में कांग्रेस के नेता  फखरुद्दीन खां की गोली मार कर हत्या

- Advertisement -

कल जिस तरह से सोनभद्र की दुखद घटना का उन्होंने राजनीतिकरण करने की कोशिश की, वैसा कोई भी समझदार नेता कभी नही करेगा। कल पूरे दिन चले सियासी ड्रामे से उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन्हें लाशों पर राजनीति करने से भी कोई गुरेज नहीं। गौरतलब हो कि सोनभद्र में जमीन विवाद के बाद हुई हिंसक घटना को देखते हुए प्रशासन ने वहां धारा 144 लगा रखी है। उसके बावजूद प्रियंका जी ने कल पूरे दल बल के साथ वहां घुसने की कोशिश की। बाद में प्रशासन द्वारा स्थिति से अवगत कराए जाने पर समझने के बजाए प्रियंका जी वहां धरने पर बैठ गयी।

बिहार के नवादा में ठनका ने ली 7 बच्चों समेत 8 की जान, नीतीश दुखी

दरअसल अमेठी में राहुल गांधी को मिली हार के बाद पूरी कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस की पूरी मंशा है कि यूपी और अन्य भाजपा शासित राज्यों में कहीं कोई बवाल खड़ा किया जाए, जिसका राजनीतिक लाभ इन्हें मिल सके। प्रियंका जी को यह याद करना चाहिए कि उनकी पार्टी ने आज तक इन्हीं सब बखेड़ों के सहारे राजनीति की है, जिसकी सजा उन्हें जनता चुनाव दर चुनाव दे रही है।

पाती ना कवनो सनेस, कहां हेरा गइली मलिकाइन!

कांग्रेस से सवाल पूछते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका जी कल बार-बार कैमरे के सामने खुद को जनता का हमदर्द जता रही थीं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब प्रियंका जी इतनी भावुक हैं तो उन्हें पश्चिम बंगाल और केरल में रोजाना मारे और प्रताड़ित किए जा रहे लोगों के आंसू क्यों नही दिखते? कांग्रेस यह भी बताए कि क्या कभी प्रियंका जी को कश्मीरी पंडितों और सिखों के साथ सत्ता की शह पर हुए अत्याचारों पर दुःख हुआ है? कांग्रेस बताए कि राजस्थान के चुरू में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई दलित महिला के आंसू पोंछने प्रियंका जी कब जा रही हैं?”

- Advertisement -