अलविदा अटलः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

0
124

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। यमुना के घाट पर ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से आरंभ हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रिय नेता को अश्रूपूर्ण विदाई दी। उनके अंतिम दर्शन के लिये लोग सड़कों पर खड़े थे। देश भर से बड़ी संख्या में लोग वाजपेयी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

- Advertisement -

वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से सुबह 11 बजे दीन दयाल मार्ग पर भाजपा मुख्यालय लाया गया। वहां बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी मौजूद थे। अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग पेड़ों तक पर चढ़ गये थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तमाम कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी दलों के नेताओं और तमाम विदेशी नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

झलकियां

  • पंचतत्व में विलीन हुए अटल, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि।
  • मंत्रोच्चार के साथ अटल जी का अंतिम संस्कार हुआ
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अटल जी का अंतिम संस्कार हुआ।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि।
  • भूटान नरेश, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, बांग्लादेश और नेपाल के प्रतिनिधि ने अटल को दी श्रद्धांजलि।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वाजपेयी कोश्रद्धांजलि दी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
  • रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, तीन सेना प्रमुखों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
  • अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
  • पूर्व पीएम की इस अंतिम यात्रा के दौरान पीएम मोदी और शाह पैदल चल कर अंत्येष्टि स्थल तक आये।
  • भाजपा मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा आरंभ हुई।
  • अंतिम यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
  • भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने वाजपेयी को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां पीएम मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमित शाह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः ममता के बंगाल में बोले अमित शाह- BJP की सरकार बनाइए

- Advertisement -