मोदी की ईमानदारी गिना पाक के कप्तान बने इमरान

0
307
  • प्रमोद प्रभाकर

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर के कमर कस ली है। इसी को लेकर शनिवार को हरपुर ऐलोथ औद्योगिक प्रांगण में संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उजियारपुर सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, संगठन प्रभारी श्री  रत्नेश  मौके पर मौजूद रहे।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की इस बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि भारत को दुश्मन मानने वाले पाकिस्तान के इमरान खान ने अपने चुनावी भाषण में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईमानदारी की चर्चा कर अपनी पार्टी को जिताने का काम किया है। आज भी इमरान खान भारत के प्रधान मंत्री श्री मोदी की तारीफ करने से थकते नही हैं।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि भारत में भाजपा सभी जाति, सभी धर्म को एक साथ लेकर चलती है। इसलिए 2019 के चुनाव में भाजपा काफी बहुमत से जीत कर दुबारा सता में पुनः आयीगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के अंदर काफी मजबूती है। गठबंधन के सभी दल एक हैं। कुछ लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भ्रम फैलाने वाले राजनीतिक दलों से सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री राय ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी काफी है। जो देश अपने आगे भारत को हिकारत की नजर से देखते थे, वे भी मोदी के कारण अब भारत की तारीफ करते नहीं थक रहे। इमरान खान द्वारा मोदी की तारीफ करना तो इसमें चार चांद लगा देता है। इसलिए पाकिस्तान हमेशा से भारत का विरोधी ही नहीं, दुश्मन भी रहा है। वहां जिस नये प्रधानमंत्री के रूप में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के नाते उभरे इमरान खान ने अपनी चुनावी सभाओं में बार-बार मोदी की ईमानदारी की तारीफ की और अपने मुल्क के मुखिया को बेईमान ठहराया। यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ेंः

BASUKINATH में बोले रघुवर- बाबा से मुस्कान मांगने आया हूँ

इस मौके पर एमएलसी हरिनरायण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमरन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, मनोज गुप्ता,  सुनिल गुप्ता,बिमला सिंह,रत्नेश सिंह, सुनीता सिंह, सुरेश राय, शशीधर झा, भारत भूषण, बिरेन्द्र पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, रुमान साब्री आदि सामिल थे।

- Advertisement -