पटना। अगर आप भोजपुरी में साफ-सुथरी पारिवारिक तथा सामाजिक विषय वस्तु पर आधारित फिल्म देखने के शौकीन हैं तो जल्द ही आपको एक बेहतरीन फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है। पवन सिंह और ख्याति सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ की रिलीज़ डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 31 अगस्त से बिहार, झारखण्ड, गुजरात और मुंबई एक साथ प्रदर्शित होगी।
यह भी पढ़ेंः BIHAR : सियासी खीर बन रही या पक रही है खिचड़ी
यह फिल्म एक महिला सशक्तीकरण पर आधारित फिल्म है, जिसमें ख्याति सिंह का एक अलग ही रूप दर्शकों को देखने मिलेगा। भोजपुरी में महिला सशक्तीकरण पर बहुत कम फिल्में बनती हैं और यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
यह भी पढ़ेंः अभिनय की दुनिया में अपने दम पर पहचान बनाई संजय पांडेय ने
बलमुआ तोहरे खातिर’ फिल्म में एक तरफ जहाँ पवन को आर्मी ऑफिसर की भूमिका में देखा जाएगा, वहीं ख्याति सिंह को समाज सेवी के रूप में देखा जाएगा। दोनों की केमेस्ट्री एक बार फिर से लोगों को काफी पसंद आने वाली है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘लेके आ जा बैंड बाजा ए पवन राजा’ दोनों की जोड़ी को दर्शक देख चुके हैं।
इस फिल्म में संजय पांडेय को काफी समय बाद पॉजीटिव किरदार में देखा जाएगा तो वही मनोज टाइगर को नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एक ऐसी महिला की गाथा जो अपने पति बेइंतहा प्यार करती हैं, लेकिन परिस्थियां कुछ ऐसी बनती हैं कि उसे अपने हाथ हथियार लेना पड़ता है। इस फिल्म से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि के बैनर तले बनी फिल्म बलमुआ तोहरे खातिर में पवन सिंह और ख्याति सिंह के अलावा संजय पांडे, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, करण पांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़ेंः घूंघट में रहने वाली एक अबला ने उठाई तलवार, क्यों-जानिए 31 को
![](https://www.sarthaksamay.com/wp-content/uploads/2018/10/jyotish-ad-desktop.jpeg)