नवादा में 10 वर्षीय बालिका से रेप, कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
108
इस्लामी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार (20 जून 2022) से आपातकाल का ऐलान हो गया है।

नवादा। बिहार के नवादा जिले के कौवाकोल थाने के शेखों देवरा गांव में 10 वर्षीय बालिका से रेप की घटना प्रकाश में आयी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही 24 वर्षीय कुकर्मी निरंजन कुमार उर्फ कारू को गिरफ्तार कर महिला थाना भेज दिया।

थाना अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को बालिका कुकर्मी  के घर खेलने गई थी। तभी एकांत का लाभ लेकर उसके साथ निरंजन ने कुकर्म किया। किसी को बताने पर हत्या की धमकी भी दी। इस वजह से बालिका ने किसी को नहीं बताया। कुकर्मी ने दोबार कुकर्म की हरकत शुरू की। तब बालिका ने अपने पिता को सारी बातें बताईं। जानकारी मिलते ही पिता ने कौवाकोल थाने को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुकर्मी निरंजन उर्फ करू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद महिला थाना अध्यक्ष द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बिहार में 2019 नहीं, 2020 की तैयारी में जुटे हैं नीतीश कुमार

बिहार में महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, अपहरण, दहेज के लिए हत्या एवं प्रताड़ना के मामलों में लगातार और निरंकुश वृद्धि देखी जा रही है। आंकड़ों में देखें तो पिछले साल हर दिन जहां बलात्कार की तीन से ज्यादा घटनाएं हुईं, वहीं अपहरण के 18 से ज्यादा मामले रोजाना दर्ज किये गये गए। इस साल के अर्द्धवार्षिक आंकड़े भी यही बयान करते हैं।

राज्य के पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में प्रदेश में महिला अपराध से जुडे़ कुल 15,784 मामले दर्ज किये गये। इनमें बलात्कार के 1199, अपहरण के 6817, दहेज हत्या के 1081, दहेज प्रताड़ना के 4873 और छेड़खानी के 1814 मामले शामिल हैं। वर्ष 2018 के जून तक बिहार में महिला अपराध के कुल 7683 मामले रिकार्ड किये गये। इनमें बलात्कार के 682, अपहरण के 2390, दहेज हत्या के 575, दहेज प्रताड़ना के 1535, छेड़खानी के 890 और महिला प्रताड़ना के 1611 मामले शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह की 34 महिलाओं से बलात्कार के मामले तो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। इस मामले की जांच हाईकोर्ट की देखरेख में सीबीआई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फपुर के बाद छपरा अल्पावास गृह में युवती से रेप

- Advertisement -