समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद

0
199

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाने के मोरवा राय टोल गांव में शनिवार की रात्रि में  पुलिस छापेमारी में भारी मात्रा में आर्म्स सहित आठ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि  डीएसपी प्रीतीश कुमार, दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था।  इस  छापेमारी में  दो देशी पिस्टल, दो कट्टा, एक राइफल, मैगजीन, गोलियां, तीन फरसे, 14 मोबाइल और सात हजार नगद रुपये अपराधियों के पास से बरामद  किये गये हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में इनामी पप्पू चौधरी उर्फ दिनेश चौधरी रुपौली मुसरीघरारी थाना, अमन आनन्द उर्फ लल्लू सिंह उर्फ लम्बू चाक थाना बेगुसराय, अमन कुमार उर्फ अमन सिंह फतेपुर फुलवरिया थानावैशाली, कन्हैया सिंह पिपारिया थाना जिला लखीसराय, अशोक कुमार चौधरी उर्फ अशोक सम्राट जन्दाहा वैशाली,गौड़ी शंकर उर्फ गोलू चौधरी भगवानपुर थाना वैशाली, जितेन्द्र कुमार करना थाना खगड़िया, दिनेश शर्मा के पुत्र गौरव कुमार शर्मा उर्फ बबलू शर्मा मोरवा राय टोल मुसरीघरारी थाना शामिल है। विदित हो कि पुलिस को पूर्व से यहां आर्म्स होने की  आशंका थी। शनिवार की देर शाम समस्तीपुर एवं दलसिंहसराय डीएसपी के नेतृत्व में मुसरीघरारी, ताजपुर एवं पूसा थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस ने मोरवा राय टोली निवासी डीलर संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा के घर छापेमारी की गयी। सारे घरों की तलाशी में ये सारे सामान बरामद होने की बात पुलिस द्वारा बतायी जा रही है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि मुसरीघरारी कांड संख्या 17/96,116/2000,146/2000,32/09,82/09,42/12,126/14,27/14,118/17, दलसिंहसराय थाना कांड संख्या  242/17,278/17,279/17 उजियारपुर थाना कांड संख्या 42/12,108/17 में गिरफ्तार अपराधियो के उपर मामला दर्ज है। और अन्य थानो में मामला खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -

एसपी दीपक रंजन ने यह भी बताया कि ये सभी अपराधी पेशेवर है सुपारी लेकर हत्या,अपहरण और लूट जैसी घटना का अंजाम देते है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि रोसड़ा नरेश पासवान,मनोज कुमार सिंह,परमानन्द लाल कर्ण, अमित कुमार,विश्वजीत कुमार सुमित कुमार,शिव कुमार पासवान,ब्रज किशोर सिंह थानाध्यक्ष छापेमारी में शामिल थे।

- Advertisement -