महिला जनधन खाते में झारखंड में भेजी जा रही तीसरी किस्त

0
98
महिला जनधन खाते में झारखंड में तीसरी किस्त के रूप में 500 रुपये की रकम भेजी जा रही है। झारखंड में 73 लाख महिला जनधन खाते हैं।
महिला जनधन खाते में झारखंड में तीसरी किस्त के रूप में 500 रुपये की रकम भेजी जा रही है। झारखंड में 73 लाख महिला जनधन खाते हैं।

रांची। महिला जनधन खाते में झारखंड में तीसरी किस्त के रूप में 500 रुपये की रकम भेजी जा रही है। झारखंड में 73 लाख महिला जनधन खाते हैं। वैश्विक आपदा कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में  सरकार  लोगों  की  मदद करने का  पूरा प्रयास कर रही है। इसी के तहत  सरकार  झारखंड के  लगभग 73  लाख महिलाओं के  जनधन खातों में  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत  तीसरी किस्त  की राशि  भेज रही है,  जिसे  खाताधारक  5 जून से  लेकर  10 जून तक  निकाल सकेंगे।

राज्य सरकार ने बैंकों से राशि  निकालने के लिए दिशा निर्देश जारी किये  हैं, जिसमें वैसे खाताधारक,  जिनकी  खाता संख्या  के आखिरी अंक  0 से 1 हैं, वे 5 जून को बैंक से पैसा निकाल सकेंगे। इसी तरह 2 से 3 अंक के खाता धारक 6 जून को, 4 से 5 अंक के 8 जून को, 6 से 7 अंक के 9 जून को, एवं अंतिम 8 से 9  अंक के खाता संख्या  वाले खाताधारक  10 जून को  बैंक से  राशि निकाल सकेंगे। वैसे खाताधारक, जो इन अवधि में राशि नहीं निकाल पाए,  वे 10 जून के बाद  सामान्य  बैंक अवधि में  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  पैसा निकाल सकेंगे।

- Advertisement -

राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक को  निर्देशित करते हुए कहा है कि  सरकार  महिला जनधन खाते में  तीसरी किस्त  भेज रही है। राशि निकासी के दौरान बैंक शाखाओं में काफी लोगों के उपस्थित होने की संभावना  है।  अतः सभी बैंक शाखाओं में पर्याप्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति कर सोशल डिस्टेंसिंग एवं विधि व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में राशन कार्ड जिनके पास नहीं, उन्हें भी मिलेगा अनाज

यह भी पढ़ेंः कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हो रही है

यह भी पढ़ेंः बिहार सीएम नीतीश कुमार को योगी आदित्यनाथ से सीखना चाहिए

यह भी पढ़ेंः भानु प्रताप शाही ने पलामू प्रमंडल के लिए 5000 करोड़ का पैकेज मांगा

यह भी पढ़ेंः कोरोना की राजनीति और राजनीति का कोरोनाकरण

- Advertisement -