बहुत घूमे संसार में, एक बार आइये गुरु गोविन्द सिंह के बिहार में

0
193

लुधियाना। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से पंजाब के लुधियाना शहर में आयोजित “इंडियन ट्रैवेल मार्ट लुधियाना” कार्यक्रम में बिहार के पर्यटन मंत्री श्री प्रमोद कुमार शरीक हुए। इस एग्जिबिशन में बने पवेलियन में बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों को आकर्षित तरीके से विस्तृत जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में आनेवाले लोग काफी आकर्षित हुए और कई पर्यटन स्थलों से जुड़ी अनेक जानकारियाँ भी लीं।

बिहार पवेलियन में सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज की जन्मस्थली पटना साहिब से जुड़ी प्रदर्शनी की ओर लुधियाना (पंजाब) के लोग विशेष तौर पर काफी आकृष्ट दिखे और इससे जुड़ी कई जानकारियाँ लीं, ताकि वे दसवें गुरु की जन्मभूमि पर सहूलियत के साथ आ सकें। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे।

- Advertisement -

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री प्रमोद कुमार ने पंजाब के लोगों से बिहार आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता की संस्कृति हमारे भारत देश में है। पंजाब और बिहार में अन्योन्याश्रय संबंध है, क्योंकि पंजाब के पास पूंजी है तो हमारे बिहार के पास श्रम शक्ति (मैन पॉवर) है। ऐसे में हम दोनों ही एक दूसरे को अपने यहाँ आने या निवेश करने के लिए आमंत्रित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दसवें गुरु- गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज की जन्मभूमि बिहार से गुरु की इस धरती पर आया हूँ। मैं अपनी तरफ और पूरे बिहार और बिहारवासियों की तरफ से गुरु के इस धरती को नमन करता हूँ।

यह भी पढ़ेंः अगली पीढ़ी को ध्यान में रखें, पर्यावरण से छेड़छाड़ न करेंः नीतीश

‘बहुत घूमे संसार में, अब एक बार आइये गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के बिहार में’ इस अपील के साथ इंडियाज लीडिंग ट्रेवल एंड टूरिज्म एग्जिबिशन में आये हुए लोगों (गुरु के अनुयायियों) से पर्यटन मंत्री ने कहा कि अतिथि देवो भव के भाव से हम आप सभी को बिहार आने के लिए आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व और उसके शुकराना समारोह के मौके पर पंजाब सहित पूरे देश और देश के बाहर से भी गुरु गोविन्द सिंह जी के अनुयायी काफी तादाद में बिहार आये थे।

यह भी पढ़ेंः अस्पताल में पहले जानवर सोते थे, अब आदमी को जगह नहीं मिल रहीी

 

- Advertisement -