जब पति का घर छोड़ प्रेमिका पहुंच गयी प्रेमी के घर, मचा बवाल 

0
184

समस्तीपुर (प्रमोद प्रभाकर)। अनुमंडल के विभूतिपुर थाना क्षेत्र  की चोराटभका पंचायत के रोटगन्ना व सैदपुर गांव का मामला है। रोटगन्ना गांव के एक महादलित परिवार की लड़की का प्रखंड के सैदपुर गांव के एक पोद्दार परिवार के लड़के से पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी माता-पिता ने दूसरी जगह कर दी।

प्रेमी की वजह से उसे वहां रहना  पसंद नहीं नहीं आया। वह वहां से भागकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गयी है।

- Advertisement -

बताते चलें कि रोटगन्ना  गांव के राम सेवक राम की पुत्री की शादी  कुछ दिन पहले  मालपुर गांव जिला बेगूसराय में हुई। उसे यह शादी पसंद नहीं थी, लेकिन मां-बाप के दबाव में तब उसने कोई कदम नहीं उठाया। प्रेमी लड़का नवीन कुमार ग्राम सैदपुर का रहने वाला है। लड़की उसी से शादी करना चाहती है।

ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग सैदपुर गांव में युवक के दरवाजे पर जुट गए तथा लड़की को समझा-बुझा रहे थे। लेकिन लड़की किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई।

यह भी पढ़ेंः शौचालय की टंकी में गिरी बकरी निकालते तीन लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों के बीच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की  शादी होने के बाद जब अपनी ससुराल गई तो लड़का फोन करके उसे परेशान कर रहा था। ससुराल वालों को यह बात अच्छी नहीं लगी और बराबर लड़की को डांटा करते थे। उसके बाद लड़की शनिवार को सीधे लड़के के फोन करने के बाद उसके घर पर आ पहुंची। देर रात तक ड्रामा चला। लड़की प्रेमी के घर से निकलने का नाम ही नहीं ले रही थी। आश्चर्य की बात यह कि इस बीच लड़का घर छोड़ फरार हो गया है। लड़की स्थानीय लोगों से इंसाफ की गुहार लगा रही थी।

- Advertisement -