राशिफलः 1 दिसम्बर 2020- वृष राशि वालों के लिए उत्तम दिन

0
132
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 1 दिसम्बर 2020- वृष राशि वालों के लिए उत्तम दिन। वृष राशि वालों को लिए शारीरिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। राशिफल के मुताबिक हर क्षेत्र में उनको सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा । वहीं मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से कष्टप्रद रहेगा। किसी वस्तु की हानि की संभावना रहेगी और आर्थिक हानि की संभावना है। अतः सतर्क होकर कार्य करें । विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

1 दिसम्बर 2020  का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:51 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:23  बजे तक, पक्ष- मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, तिथि- प्रतिपदा सायं 4:52 बजे तक तत्पश्चात् द्वितिया, दिन मंगलवार, नक्षत्र- रोहिणी सुबह 8:30 बजे तक तत्पश्चात् मृगसिरा, योग- सिद्ध सुबह 11:07 बजे तक तत्पश्चात् साध्य, करण- कौलव, राशि- चन्द्रमा वृष राशि में रात्रि 9 बजकर 36 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन राशि में, शुभ समय- दोपहर 12:10   बजे से 1:15   बजे तक रहेगा, राहुकाल- दोपहर 2.45 बजे से सायं 4.04 बजे तक

- Advertisement -

1 दिसम्बर 2020 का राशिफल 

मेषः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृषः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुनः- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। धन का उपयोग सोच समझकर करें, अन्यथा फॅसले की उम्मीद रहेगी ।

कर्कः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंहः- राशिफल के मुताबिक व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्याः- राशिफल के पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुलाः- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में परेशानियां अधिक रहेगी इसीलिये आर्थिक निर्णय सोच समझकर ही लें।

वृश्चिकः- राशिफल के मुताबिक अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनुः-jराशिफल के मुताबिक  आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकरः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है।

कुम्भः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी।

मीनः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ है तो आप परिश्रमी अधिक हैं। स्वतंत्र प्रवृत्ति के अपने व्यवसाय के प्रति निष्ठावान तथा भावुक होने के कारण कई बार आप नुकसान भी उठाते हैं, ईश्वर में आस्था रखते हैं, आप अन्धविश्वासी नहीं हैं। सीखने-समझने का आपमें विशेष माद्दा है। आप जटिल से जटिल कार्य करने की क्षमता रखते हैं। अनेक गुणों के साथ आप में एक ऐसा अवगुण भी है जो आप के अनेक शत्रु बनाता है। यह सत्य है कि आपमें अनेक क्षमताएं और सभी विषयों के प्रति अधिक जानकारी है। दूसरों को प्रभावित करने की भी कला है, परन्तु दूसरों की उपेक्षा, अपने थोड़े से सम्मान या अपनी भावुकता को आत्मसम्मान का प्रश्न बना लेते हैं। आपकी उन्नति में गोमेद, गणेश की उपासना, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 1, 10, 19, 28। सहायक तिथियाः 4, 13, 22, 31। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 जून से 21 अगस्त के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 20 जून से 21 अगस्त के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखों में हुआ हो।  आपके शुभ दिनः रविवार, बुधवार और गुरूवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह और व्यापार से बचें, घोर शत्रुता वाला अंक है। विशेषः आपमें अनेक क्षमताएं हैं किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप उद्योग कारखाना, लेखन, शेयर्स, राजनीति आदि में हिस्सेदारी रखते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दिसम्बर का महीना भौतिक दृष्टि से उत्तम है। चल रहे प्रयास सार्थक होंगे, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जनवरी से मार्च के मध्य धन, सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी धन, पद प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। निजी सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। अप्रैल से जून के मध्य पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। यात्र देशाटन का लाभ मिल सकता है, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। अक्टूबर, नवम्बर के महीनों में परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे, जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य रहेगा। भौतिक उपलब्धि के योग हैं।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः वृष राशि वालों के व्यक्तितव में निखार आयेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -