कांग्रेस संवैधानिक व्यस्था का अपमान कर रही हैः सुशील मोदी

0
137
बिहार को आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से अगले पांच साल में 7,824 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। यह कहना है पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का।
बिहार को आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से अगले पांच साल में 7,824 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। यह कहना है पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का।

जीत-हार लगी रहती है, गरिमा के साथ विपक्ष इसे स्वीकार करे

पटना। कांग्रेस संवैधानिक व्यस्था का अपमान कर रही है। लोकतंत्र में जीत-हार लगी रहती है, गरिमा के साथ विपक्ष को इसे स्वीकारना चाहिए। लेकिन कांग्रेस के मन में न जनादेश का सम्मान है और न चुनाव आयोग पर भरोसा। कांग्रेस ने तो अपने प्रवक्ताओं पर मीडिया में जाने पर रोक भी लगा दी है। कांग्रेस का यह आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रतिकूल है। यह कहना है बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का।

यह भी पढ़ेंः RJD का जनाधार बिहार में खत्म नहीं हुआ है, रणनीति बदलनी होगी

- Advertisement -

सुशील मोदी ने कहा कि जिनकी नीति-नीयत में साफगोई होती है, वे हार को भी गरिमा के साथ स्वीकार करते हैं और जनता का विश्वास जीत कर वापसी करते हैं। लोकसभा में  2 सीट से 303 सीटों पर पहुंची भाजपा का संघर्ष इसकी मिसाल है। सीटें कम मिलीं हों या एक वोट से अटलजी की सरकार गिरी हो, हमने न जनादेश का अपमान किया, न चुनाव आयोग पर संदेह किया और न मीडिया का बहिष्कार किया। कांग्रेस ये तीनों काम करते हुए संवैधानिक व्यवस्था का अपमान कर रही है।

यह भी पढ़ेंः बंगाल में समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की दूसरी पारी में अमित शाह को गृह, राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय सौंप कर प्रधानमंत्री ने इन चारों महत्वपूर्ण मंत्रालयों में नई ऊर्जा का संचार किया है। अमित शाह जी ने गुजरात के गृहमंत्री और भाजपा के रणनीतिकार के रूप में असाधारण काम किया। राजनाथ जी ने नक्सली-आतंकी हिंसा की कमर तोड़ कर देश की आंतरिक सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया। आर्थिक मामलों की जानकार निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया है, जिससे उम्मीद है कि उनका बजट घर का बजट बनाने वाली महिलाओं को हमेशा खुश रखेगा।

यह भी पढ़ेंः भविष्य में कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का कोई प्रश्न नहीं

उपमुख्यमंत्री ने 2 जून को दावत-ए-इफ्तार का आयोजनः उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से 2 जून को स्टूडेंट हॉस्टल, राजकीय मदरसा शमसुल होदा, पटना सायंस कॉलेज के सामने, अशोक राजपथ, पटना में शाम 6.37 बजे रमजान-उल-मुबारक के मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन व बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा भी शरीक होंगे।

यह भी पढ़ेंः कभी नीतीश ने कहा था- जहर खा लूंगा, भाजपा संग नहीं जाऊंगा

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

यह भी पढ़ेंः BJP ने कस दी नीतीश की नकेल, आगे-आगे देखिए होता है क्या   

- Advertisement -